गिरिडीह के बड़ा चाौक के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगा 22 जनवरी को, विराजेगें राम-जानकी और हनुमान

0
db29aacf-8778-4e7e-85b4-9a8c3b514525

गिरिडीह के बड़ा चाौक के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगा 22 जनवरी को, विराजेगें राम-जानकी और हनुमान

गिरिडीहःअयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी में पूरा देश डूबा हुआ है। तो दुसरी तरफ गिरिडीह के बड़ा चाौक स्थित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी भी चल रही है। रविवार को ही मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरा जानकारी दिया। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश यादव, मुकेश जालान, संतोष गुप्ता समेत कई सदस्यों ने बताया कि 18 जनवरी से बड़ा चाौक स्थित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी शुरु कर दिया जाएगा। पहले दिन ही शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा। जबकि 21 जनवरी को शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा। तो 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शाम को मंदिर में राम-जानकी और हनुमान के प्रतिमाओं का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा। सदस्यों ने इस दौरान शहर के भक्तों से अपील करते हुए कहा कि लोगों पूरे उत्साह के साथ प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *