राज्य स्तरीय वालीबॉल टुर्नामेंट शुरु

0
f9dfae1d-d754-4e32-a279-cfa320fb3c76

राज्य स्तरीय वालीबॉल टुर्नामेंट शुरु

 

23वीं राज्य स्तरीय वालीबॉल टुर्नामेंट रविवार से प्रारंभ हो जाएगा।टुर्नामेट की तैयारी अब अंतिम चरण में है।इस संबंध में स्थानीय जिला स्कूल के प्रांगण में आयोजन समिति की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सहाय ने किया।बैठक में आयोजन समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद जौहरी ने बताया कि सभी जिलों से खिलाड़ियों का आना प्रारंभ हो गया है।उनके ठहरने की उचित व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की गई है।बैठक में बताया गया की प्रदेश के 22 जिला से पुरुष की वालीबॉल टीम पहूँच गई है वहीं 16 जिला से महिला वालीबॉल टीम का आगमन हो गया है।शहर में आने वाले सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।बैठक में कहा गया की रविवार को खिलाड़ियों के द्वारा शहर में मार्च पास्ट निकाला जाएगा जिसमें शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।बैठक में कहा गया की खिलाड़ी के सुरक्षा के लिए पुरी वयवस्था की गई है वहीं उनके ठहरने की समूचित वयवस्था की गई है।खिलाड़ियों के ठहराव के लिए गिरिवर उच्च विद्यालय,के जी स्कूल व रैन बसेरा में वयवस्था की गई है।वहीं उनके भोजन की वयवस्था जिला स्कूल के प्रांगण में की गई है।लगभग 600 खिलाड़ियों का यहाँ आगमन होगा।
बैठक में ललन सिन्हा,अविनाश देव,नवीन तिवारी,उदय शुक्ला,सुधीर दूबे,अजय तिवारी,वीएम पाण्डेय, लाल बाबु,टिवंकल गुप्ता,मनोहर लाली,सतीश तिवारी,संजय राज,मनीष भिवानिया,रंजीत चंद्रवंशी,सनत चटर्जी,प्रदीप अकेला,हरिशंकर सिंह,अजीत सिन्हा,सुधीर सौंडिक,रुपा सिंह,रुबी सिंह,मंजू गुप्ता,ज्योति अग्रवाल,किरण अग्रवाल,महेश तिवारी,विपिन कुमार सिन्हा,प्रेमशंकर गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *