जंगली हाथी ने मचाया उत्पात खेतों में लगा फसल को किया नष्ट

0
Untitled

जंगली हाथी ने मचाया उत्पात खेतों में लगा फसल को किया नष्ट

 

गुमला:- जिले के चैनपुर थाना इलाके के कोनकेल गांव में बीती रात जंगली हाथी ने गांव के चार किसानो के खेत में लगे आलू एवं अन्य फसलों को भारी मात्रा में तबाह किया है। इस घटना से जहां किसानों की कमर टूट गई है। वहीं जंगली हाथियों से ग्रामीण दहसत में हैं।
घटना के संबंध में पिड़ित किसान पीटर खलखो,अलबुनिस लकड़ा, जस्टीन लकड़ा, शुशील खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 3 बजे के करीब पांच जंगली हाथी उनके खेत में पंहुच कर खेत में लगे आलू की फसल को नष्ट करने लगे । उसके बाद बगल के खेतों में जाकर सब्जियां को नष्ट करने लगे।जिसके बाद गांव के अन्य किसानों के फसल को भी नष्ट करने लगे । हालाकि इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सभी हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ दिया। इधर हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन इस दिशा में अभी तक वन विभाग के द्वारा कोई भी पहल नहीं की गई है
इधर सभी पिड़ित किसानों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। मालूम हो कि प्रतिवर्ष इसी मौसम में बड़ी संख्या में जंगली हाथियों का झुंड इस इलाके में आता है और बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान पहुंचाता है। वावजूद इसके विभाग इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करता है। जिससे इस नुकसान को रोका जा सके।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *