मेदनीराय के नाम पर शहर लेकिन प्रतिमा ना लगना दुर्भाग्यपूर्ण- रूचिर

0
31be8d31-d8e1-4c11-bb8a-d1f6e1a49c88

मेदनीराय के नाम पर शहर लेकिन प्रतिमा ना लगना दुर्भाग्यपूर्ण- रूचिर

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो, करीमन मांझी, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष सनी सिंह ने 11 दिन से राजा मेदनीराय के प्रतिमा लगाने के लिए धरना पर बैठे आंदोलनकारियों का समर्थन किया मौके पर भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि राजा मेदिनी राय एक महान प्रतापी राजा थे उनका यश और कृति पलामू प्रमंडल में ही नहीं पूरे भारतवर्ष में एक न्याय प्रिय राजा के रूप में जाना जाता है वह निष्पक्ष रूप से सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों को साथ लेकर एक सामाजिक वातावरण पलामू जिला में कायम किया और आज उनकी प्रतिमा लगाने के नाम पर भाजपा के विधायक भाजपा के सांसद भाजपा के पूर्व में और डिप्टी मेयर ने लुका छुपी का खेल खेल। आज से पहले भाजपा के मेयर डिप्टी मेन शहर के विभिन्न जगहों पर सौंदरीकरण के नाम पर प्रतिमा स्थापित किया लेकिन जिनके नाम पर मेदिनीनगर का नाम स्थापित हुआ वही राजा का प्रतिमा शहर के बीचो-बीच कहीं ना लगाना दुर्भाग्य की बात है भाजपा के पूर्व मेयर डिप्टी मेयर सांसद और विधायक को आम जनता से इसके लिए माफी मांगना चाहिए। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा मेदीनीनगर के प्रतिमा को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जिला प्रशासन से अभिलंब या मांग करते हैं कि कहीं अच्छे जगह को चिन्हित कर ढोल बाजा नगाड़ा के साथ राजा मेदिनी राय के प्रतिमा लगना चाहिए और इसका अनावरण भी होना चाहिए ऐसा नहीं करने की स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इन आंदोलनकारी को साथ होकर प्रशासन एवं उसके पदाधिकारी का नींद उड़ाने का भी काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *