संत मरियम विद्यालय के 6 चयनित बाल कराटेकार नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे,

0
d1515561-48c2-4e5a-8b78-2df1d75bbf31

संत मरियम विद्यालय के 6 चयनित बाल कराटेकार नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे

संत मरियम विद्यालय के 6 चयनित बाल कराटेकार 23 और 24 दिसम्बर को आसनसोल वेस्ट- बंगाल में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे । जिन 6 बाल कराटेकार चयनित किए गए हैं उनका नाम इस प्रकार है – आर्यन राज, आशीष कुमार, अंकित कुमार, आसिफ खान, अंकुश कुमार तथा आर्यन कुमार सिंह । आप सभी को बता दूं कि नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के कराटे इवेंट में यह 6 बाल कराटेकार फाइट करेंगे । यह कार्यक्रम ब्लैक बेल्ट एक्शन मार्शल- आर्टस ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आसनसोल इंदौर स्टेडियम में किया जा रहा हैं । यह फेस्टिवल में पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, तमिल नाडु, बेंगलुरु, केरल, गुजरात, नागालैंड, जम्मू- कश्मीर,, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा इत्यादि राज्यों के मार्शल-आर्टस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे ।यह टीम मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में 22 दिसंबर को वेस्ट बंगाल के लिए रवाना होगी । जबकि टीम मैनेजर सेंसाई गुनगुन प्रिया को नियुक्त किया गया । इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव जी और प्राचार्य श्री कुमार आदर्श जी ने सभी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी | श्री देव ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षक के कड़ी मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय के छोटे बाल कलाकार आसनसोल बंगाल मे आयोजित हो रही नेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेगें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *