मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न ।

0
6c0b5df5-1078-4bbc-9451-3941a0252fa2

भाजयुमो रंका दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में रंका के बिश्रामपुर में मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो छोड़कर युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा जिसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने पार्टी का पट्टा दे कर शामिल किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अजय यादव उपेन्द्र यादव नंदलाल यादव रविन्द्र यादव महेश सिंह शंकर राम दीलीप सिंह शामिल हैं
बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह मंडल विस्तारक रितेश चौबे ने कहा कि युवाओं को भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहना होगा। अब समय नजदीक आ गया है लोकसभा विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है उन्होंने कहा कि भाजयुमो से लगातार युवा जुड़ रहें हैं मंडल सशक्तिकरण अभियान में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चल रहा है भाजपा सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई जिससे प्रभावित हो कर लोग संगठन में शामिल हो रहें हैं भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा पार्टी है जो हर वर्ग का ख्याल रखती है सबका साथ सबका विकास के भाजपा कार्यकर्ता एवं केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है इससे भाजपा के लिए आम जनता का विश्वास बढ़ा है विपक्षी दलों के लोग सिर्फ झारखंड को लुटने में लगे हुए हैं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जनता त्राहिमाम कर रही है आनेवाले दिनों में परिवर्तन तय है। बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष तिवारी प्रमोद जायसवाल मनोज ठाकुर गिरिवर यादव ,बिरेन्द्र कोरवा ,अजय यादव , संतोष तिवारी, गुड्डू रवि , गिरिराज यादव, उदय यादव,पुर्व सैनिक उदय प्रसाद ,गिरवर यादव, बसंत बिश्वकर्मा,भोला पासवान ,देवेन्द्र सिंह बिजय सिंह उपेन्द्र यादव, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *