15 करोड़ से बनेगी मोहम्मदगंज की चार सड़कें जल्द निकाली जाएगी निविदा: कमलेश

0
TapScanner 12-06-2023-14꞉28

मोहम्मदगंज की चार सड़कों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

15 करोड़ से बनेगी मोहम्मदगंज की चार सड़कें जल्द निकाली जाएगी निविदा: कमलेश

 

 

हुसैनाबाद की चीर प्रतीक्षित हैदरनगर के पंसा मोड़ से पंसा तक पथ के अलावा मोहम्मदगंज प्रखंड की अन्य तीन ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस आशय की जानकारी हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र की एक एक ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत गांव की सड़क समस्या का निदान कर दिया गया है। छह माह के अंदर 20 प्रतिशत गांव की सड़कों को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन सड़को की स्वीकृति मिली है उसमे हैदरनगर के पंसा मोड़ से पंसा तक, जपला मोहम्मदगंज मुख्य पथ से बटउवा तक, जपला मोहम्मदगंज मुख्य पथ से बरदंडा स्कूल भाया कावलपुरा करारिया गोराडीह रोड तक व बीटी रोड भली से मोहम्मदगंज पथ वाया बेगमपुरा तक पथ शामिल है। श्री सिंह ने कहा कि स्वीकृत सभी सड़को की शीघ्र निविदा निकलने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च आयेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग विकास को लेकर सवाल उठाने का काम करते हैं, उन्हे पीछे के जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल का भी आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं कोई समस्या है तो क्षेत्र का कोई भी नागरिक उन्हें जानकारी दें। उसका समाधान सम्मान के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *