शिक्षा के बगैर जीवन अधुरा :प्रतिमा

0
5061eda7-893c-4c04-887d-93a43cf39bc4

शिक्षा के बगैर जीवन अधुरा :प्रतिमा

प्रशिक्षण का लाभ गरीब बच्चो को मिले:मिथिलेश

प्रखंड प्रमुख व विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया एफएलएन विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

मनिका : मनिका प्रखंड मुख्यालय
बीआरसी कार्यालय परिसर स्थित बालक मध्य विद्यालय के भवन मे दिन गुरूवार से समग्र शिक्षा अभियान के तहत एफएलएन विषय पर शिक्षको के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान व बीईईओ अमरेंद्र पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण ले रहे शिक्षको को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कहा की शिक्षा समाज के लिए एक बहुमुल्य है। समाज के अंतिम घरो तक शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए हम सबो को मिलकर प्रयास करनी चाहिए। शिक्षा के अभाव मे आज हम सबो के बीच कई जनप्रतिनिधियो को अपना हक व अधिकार के बारे मे पुरी जानकारी नही हो पाती है। इसलिए जरूरी है शिक्षा का जितना अधिक प्रचार प्रसार हो सके उतना अधिक करे। शिक्षा के बगैर जीवन अधुरा सा है। वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा की जो शिक्षक उक्त शिविर मे प्रशिक्षण ले रहे है उसका फायदा इस क्षेत्र के गरीब बच्चो को जरूर मिले। इसके लिए जरूरी है प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक पुरे तन मन के साथ सरकार के द्वारा आपके माध्यम से क्षेत्र मे जो शिक्षा का अलख जगाना चाहती है। उस उद्देश्य की पूर्ति हो सके। वही बीईईओ अमरेंद्र पाठक ने कहा की शिक्षक इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे शिक्षा को प्राप्त कर अपने अपने विधालय मे बच्चो को इसका पुरा लाभ प्रदान करे। तभी इस प्रशिक्षण का महत्व को बढ़ाया जा सकता है। उक्त प्रशिक्षण शिविर मे बीआरसी कार्यालय से विकास कुमार, संतोष कुमार, प्रशिक्षक राजेश कुमार, इंदू कुमारी, निर्मल कुमार राम, संगीता कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *