बालूमाथ में दो दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त।

बालूमाथ में दो दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त।
बालूमाथ।बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार वारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही तापमान में भारी गिरावट आया है। गुरुवार को बालूमाथ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इधर दो दिनों से हो रही वारिश से ठंड बढ़ गया है। इस बारिश से धान के फसल को नुकसान होने की संभावना है।जबकि किसानों के अनुसार इस रवि फसल को फायदा होगा। इधर बढ़ते हुए ठंड और वारिश के कारण बुधवार एवं गुरुवार को बालूमाथ बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में दुबके रहे।