कांग्रेस पार्टी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है: केऐन त्रिपाठी

कांग्रेस पार्टी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है: केऐन त्रिपाठी
विकास परामर्श यात्रा मे पुर्व मंत्री ने चतरा संसदीय क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी को लेकर फूंका बिगुल
मनिका : मनिका प्रखंड मुख्यालय समीप प्रखंड कार्यालय परिसर मे दिन मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से विकास परामर्श यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विकास परामर्श यात्रा के द्वारा चतरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रहे राज्य के पुर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कार्यक्रम मे उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ साथ आम लोगो को संबोधित करते हुए कहा की विकास परामर्श यात्रा का उनका मुख्य उद्देश्य जनता के जनभावना को सुनना और जानना है ।कैसे उनके जीवन यापन के स्तर को ऊंचा उठाया जा सके। हमारे पास नदी है नाला है जंगल है जमीन है कोयला है माइंस है फिर भी क्षेत्र की जनता का दशा और दिशा जस की तस बनी है ।त्रिपाठी ने कहा हम लोगो के जीवनयापन को उपर उठाने के लिए ब्लु प्रिंट तैयार करेंगे। त्रिपाठी ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है। परंतु इसे चलाने के लिए नेतृत्व भी महत्वपूर्ण कड़ी है ।जिसे जनता को समझना होगा ।त्रिपाठी ने आगे कहा संपुर्ण रूप से भरा पुरा चतरा संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास नही होने के पिछे एक सबसे बड़ा कारण इस लोकसभा क्षेत्र से जीतकर जाने वाले वैसे बाहरी लोग है जो चतरा को चारागाह समझ यहां के लोगो का बहुमूल्य वोट लेकर जाते है तो सीधा पांच साल के बाद इस क्षेत्र मे नजर आते है। दिल्ली मे बैठे पुंजीपतियो की सरकार हजारो करोड़ रूपये खर्च करके आइटी सेल सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक खबर चलाकर जनता को बेवकुफ बना कर वोट ले बाहरी लोगो को चुनाव जीता इस क्षेत्र की जनता का भविष्य अंधकार मे छोड़ जाते है। त्रिपाठी ने वैसी पार्टी से सावधान रहने की बात कही। मनिका मे फोरलेन सड़क निर्माण मे अधिग्रहित किये गये भुमी का मुल्य 1100रू डीसमील दिया जा रहा है जिसपर त्रिपाठी ने कहा की हम एक डीसमील मे लगे खीरा को 1100रू मे नही बेच सकते और यहां रैयतो से 1100 रू मे भुमी ले ली जा रही है। त्रिपाठी ने कहा की फोरलेन सड़क निर्माण मे रैयतो की जा रही भुमी को सरकार एक लाख रूपये प्रति डिसमील मुआवजा की राशि दे इसके लिए वे उपायुक्त से दिन शुक्रवार को वार्ता करेंगे। बरहाल विकास परामर्श यात्रा के बहाने पुर्व मंत्री केऐन त्रिपाठी ने चतरा संसदीय क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी का दावा से मनिका मे कांग्रेसीयो काफी उत्साहित देखे जा रहे है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने किया। वही कार्यक्रम मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान सुरेंद्र भारती बीस सुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान बीस सुत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव मनिका विधान सभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव प्रदेश प्रतिनिधि बिजेंद्र पासवान गोपाल त्रिपाठी शैलेश चंद्रवंशी सहित दर्जनो कांग्रेसी नेता उपस्थित थे ।