24 Sep को एमपीएस भवन का शिलान्यास रखेंगे मनिका विधायक रामचंद्र सिंह

24 Sep को एमपीएस भवन का शिलान्यास रखेंगे मनिका विधायक रामचंद्र सिंह।

मनिका- मनिका प्रखंड के विशुन बांध पंचायत के तेवराही ग्राम में लाखों की लागत से बनाने वाली मल्टी परपस सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास सर्व श्रेष्ठ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा 24 सितंबर दिन बुधवार को एक बजे दिन में किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव ने देते हुए कहा कि मल्टी परपस सेंटर भवन निर्माण एक बहुउद्देशीय योजना है। ग्रामीणो का सालों से भवन बनाने का मांग था। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा जैसा कि इस योजना का नाम है। इस भवन के बनने से क्षेत्र के लोग छोटे- छोटे कार्यक्रम को इस भवन में आयोजित कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव ने कार्यकर्ताओं को स समय शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने को कहा।

You may have missed