18 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में चियांकी से सैकड़ो लोग भाग लेंगे –रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदन आंचल कमिटी की बैठक राजा सिंह के अध्यक्षता में ग्राम – चियांकी के पुराना टोला में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार, आदिवासी एवं दलितों की जमीन की लुट, राशन में हो रही कालाबाजारी एवं पलामू को उपराजधानी बनाने को लेकर 18 अगस्त को होने वाले उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन में चियांकी पंचायत से सैकड़ों लोग शामिल होवें। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो ने कहा कि जिले के अंदर किसने की स्थिति दयनीय है पैक्स के माध्यम से मिलने वाला डीएपी खाद नहीं मिल रहा है और बाजार से 1600 रू बोड़ा किसानों को खरीदना पड़ रहा है। लेकिन इस ओर पदाधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। मौके पर करीमन पासवान, विक्की पासवान, शंकर सिंह,सनी सिंह,वंशु सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे

