17 एवं 18 को क्रिकेट एवं 19 को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा

गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने बताया कि इस सांसद खेल महोत्सव में छौ सांस्कृतिक नृत्य, उड़ीसा से बाइकर्स स्टंट टीम, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी मुख्य आकर्षण रहेगा। साथ ही गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, कल शाम 4 बजे माननीय गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा भव्य उद्घाटन किया जाएगा ।
गिरिडीह जिला में माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी के दिशानिर्देश पर जीपीएल 5 संबंधित झंडा मैदान में कल से शुरू होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव और अपनी देख रेख में सभी वॉलंटियर को साफ सफाई, मैनेजमेंट संबंधित कई दिशा निर्देश दिया।प्रतियोगिता 17 और 18 एवं 19 नवंबर को झंडा मैदान में शाम 4 बजे से आयोजित होगा।।
मौके पर गुड्डू यादव,आलोक रंजन, आनंद पांडे,सोनू सिंह,रमन राय, सेंस इरशाद आदि मौजूद रहे।