फजल फ्यूल्स पेट्रोल पंप का शुभारंभ
प्रेस विज्ञप्ति
फजल फ्यूल्स पेट्रोल पंप का शुभारंभ
लातेहार जिले के भालूगाड़ीं मुरूप में फजल फ्यूल्स पेट्रोल पंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता सौरभ सिंह , समाज सेवी इजराफिल अंसारी, तासू ग्राम मुखिया अनिल उरांव,मुखिया बकोरिया संतोष उरांव, पंचायत समिति उपेन्द्र यादव संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पेट्रोल पंप के मालिक हाजी फजले करीम एवं उनके लड़के फयाज आलम और आयाज आलम ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता सौरभ सिंह ने बताया कि जहां पहले पैदल चलने के लिए रास्ता नहीं था वहां आज हाइवे बन रहा है। इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को तेल लेने में सहूलियत होगी तथा क्षेत्र का विकाश होगा।
समाज सेवी इजराफिल अंसारी ने बोला कि पहले आम जनो को तेल लेने जिला मुख्यालय लातेहार जाना पड़ता था, पंप के खुल जाने से सभी को यही पर तेल मिलेगा, लातेहार जाने की जरूरत नहीं है।
मुखिया अनिल उरांव ने बोला कि पेट्रोल पंप खुल जाने से आसपास चहल पहल बना रहेगा और आसपास में कई और रोजगार करने के संभावना बढ़ जायेगा, जिससे क्षेत्र का विकाश होगा। पंचायत समिति उपेन्द्र यादव ने सुदूर वर्ती इलाके में हाजी फजले करीम जी को पेट्रोल पंप खोलने हेतु धन्यवाद दिया ।
फयाज आलम ने सभी अतिथियों को आने के लिए धन्यवाद दिया एवं आभार जताया।मौके पर शिव कुमार सिंह, अनिल राम, विनोद सिंह, कृष्ण कांत ओझा, डब्लू तिवारी इरफान खान, फैज आलम एवं काफी संख्या में लोग उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

