1₹ में अडानी को 1050 एकड़ जमीन क्रोनी कैप्टलिज्म का नंगा नाच:झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पीएम मोदी के इशारे पर बिहार के भागलपुर में मोदीजी के सबसे प्यारे व चहेते उद्योगपति गौतम अडानी को 1₹ प्रतिवर्ष के हिसाब से 1050 एकड़ जमीन व 10 लाख पेड़ों को काटने की इजाजत देने को मोदी सरकार द्वारा क्रोनी कैप्टलिज्म का नंगा नाच करार दिया है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि जिस अडानी की वजह से भारत को 50% अमेरिकी टैरिफ के अलावा एच 1 बी बीजा के एक आवेदन पर 88 लाख रुपए चुकाने पर मजबूर होना पड़ रहा है,उस शख्स के लिए इंटायर डर्टी पोलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री होल्डर पीएम मोदी द्वारा बिहार,आसाम, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अडानी को हजारों एकड़ जमीनों के साथ कई हवाईअड्डों,बंदरगाहों समेत बड़े प्रतिष्ठानों को सौंपना यह प्रमाणित करता है कि अडानी/अम्बानी जैसे उद्योगपतियों के अकूत दौलत में पीएम मोदी समेत संघ के बड़े नेता हिस्सेदार हैं,जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि डा०मनमोहन सिंह सरकार के समय आर्थिक उदारीकरण, भूमंडलीकरण व कूले विश्व बाजार अर्थव्यवस्था जैसे कारपोरेट कैप्टलिज्म को अंगीकार करने के बाद अब उनके चौकीदारों ने जिस क्रोनी कैप्टलिज्म के रास्ते भारत की अर्थव्यवस्था को धकेल दिया है,वह बहुत जल्द मोदी के नेतृत्व में भारतीय संविधान व कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को ले डूबेगा‌।

You may have missed