योग स्वस्थ रहने की प्राचीन तकनीक.. अरुणा शंकर

0
78a59971-1246-4c76-956a-de945a632719

योग स्वस्थ रहने की प्राचीन तकनीक.. अरुणा शंकर

दैनिक योग शरीर को स्वस्थ रखता.. अमित तिवारी

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेदनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर के सौजन से गांधी उद्यान में श्री राम योग समिति द्वारा आयोजित योगाभ्यास में भारी संख्या में महिला पुरुष एकत्रित होकर योग क्रिया कि l इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी , भाजपा नगर अध्यक्ष छोटू सिंहा विशेष रूप से उपस्थित थे l पूरे कार्यक्रम को श्री राम योग समिति के संरक्षक अमिताभ मिश्रा एवं साथियों द्वारा व्यवस्थित किया गया l प्रथम महापौर अरुणा शंकर एवं अमित तिवारी ने दैनिक योग क्रिया करने से शरीर में सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला l श्रीमती शंकर ने कहा योग एक स्वस्थ रहने की प्राचीन तकनीक है इससे हमारे ऋषि मुनि संत 100 वर्षों से ज्यादा जीवित रहा करते थे आज भी जो लोग अपने दिनचर्या में योग्य शामिल किए हैं वह ज्यादा स्वस्थ एवं उनकी आयु ज्यादा देखी जाती l प्रथम महापौर ने कहा माननीय प्रधानमंत्री ने योग को विश्व पटल पर लाकर खड़ा कर दिया है, आज योग दिवस सिर्फ हमारे देश में ही नहीं विदेशो में भी मन रही है l आज का योगाभ्यास कराते हुए योग गुरु अतुल कुमार ने कहा जो नित्य योग कर रहे वह कई बीमारियों को बिना दवा के मात देने में सफल हो रहे l आज विशेष रूप से आमंत्रित ” सहज योग संस्थान” मेदिनी नगर टीम की योग गुरु डॉक्टर रिचा सहाय , नीरू तुलस्यान ने महिलाओं के लिए योग के महत्व को बताया जिससे काफी महिलाएं प्रभावित हुई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *