यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मन की शांति प्राप्ति होती है :– रामदास साहू
यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मन की शांति प्राप्ति होती है :– रामदास साहू
पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री रामदास साहू आज लातेहार जिले के मोंगर पंचायत के ग्राम सेमरी में यज्ञ समिति कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को यज्ञ कलश देकर भगवान उनके इच्छाओं को पूर्ति करें ऐसी आशा और विश्वास के साथ यज्ञ का कलश यात्रा प्रारंभ किया गया। इस यात्रा में महिला पुरुष बड़ी संख्या में भाग लिए मौसम एक तरफ जहां ठंड अपने चरम सीमा पर है वहीं दूसरे और श्रद्धालुओं का श्रद्धा चरम पर देखने को मिला। इस अवसर प्रमंडलीय अध्यक्ष रामदास साहू ने कहा कि इस यज्ञ बेला के अवसर पर तमाम श्रद्धालुओं को और यज्ञ कमेटी को धन्यवाद जो यज्ञ के माध्यम से लोगों को मन शांति के लिए अवसर प्रदान कर रहे हैं इस जाड़े के कड़कती ठंड में भी जिस प्रकार से लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है निश्चित रूप से भगवान उनकी मन के इच्छा को पूर्ण करें ऐसा कामना यज्ञ भगवान से है । सभी श्रद्धालुओं से हमारा आग्रह होगा की यज्ञ में पधारे विद्वान जनों का प्रवचनों को सुने और अपने जीवन में आत्मसात करें तभी इस जीवन का कल्याण हो सकता है।
