यज्ञ के चौथे दिन माता रानी का हुआ महास्नान व पूजन
यज्ञ के चौथे दिन माता रानी का हुआ महास्नान व पूजन
यज्ञशाला की परिक्रमा करते पूर्व मंत्री व श्रद्धालु
फोटो:माता को महास्नान करते यजमान व पुजारी, परिक्रमा करते भाजपा नेता पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह व अन्य
हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान स्थित मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ के चौथे दिन माता की प्रतिमा का महास्नान व पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत कर दी गई। महायज्ञ के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। पूर्व मंत्री भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह, अजीत सिंह ने भी यज्ञशाला की परिक्रमा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोचारण के साथ माता का डोला उठाया गया। डोला को नगर भ्रमण के उपरांत पुनः मंदिर परिसर लाया गया। मंदिर निर्माण व पांच दिवसीय महायज्ञ भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कराने का प्रण लिया था। उसे पूरा किया है। यज्ञ के यजमान चंदन कुमार सिंह एवं ज्योत्सना सिंह हैं। यज्ञशाला की परिक्रमा में बड़ी संख्या में शामिल महिला पुरुष ने अनुमंडल मैदान में लगे मेला का भी आनंद लिया। रविवार को भंडारा के साथ यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के चौथे दिन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सृष्टि को चलने वाले के प्रति आस्था सभी को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने मंदिर निर्माण कर माता की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का जो प्रण लिया था, उसे माता ने पूरा कराया। उन्हें काफी खुशी है। उन्होंने राज्य व पलामू वासियों की खुशहाली की कामना माता रानी से की। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद शहर में माता का भव्य मंदिर बन जाने से आम लोगों को पूजा पाठ करने में सुविधा होगी। उन्होंने भंडारा में क्षेत्र वासियों को आमंत्रित करते हुए उन्हें मंदिर परिसर पहुंचने का आग्रह किया है। इस मौके पर मां तारा शक्ति मंदिर महायज्ञ कमेटी के संरक्षक, भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह,भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मिथलेश पाठक,
अध्यक्ष प्रकाश लाल अग्रवाल, सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं रतन लाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह (मास्टर साहब), रणजीत पासवान, संजय सिंह, रामराज मेहता, विमलेश सिंह, सह सचिव अजय गुप्ता, मनु सिंह, विनय पासवान, व्यवस्थापक, सुधीर सिंह, बलराम मेहता, बसंत चौहान, दुर्गा शर्मा, लल्लू, सीबी रमन सिंह, हंसराज सिंह, चिराग पासवान, व्यवस्थापक उदय विश्वकर्मा, रविन्द्र कांस्यकर, पूजा प्रमुख, बीटू बाबा, विपुल बाबा, अखिलेश बाबा, केएन गिरी, जयप्रकाश के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

