वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहनीय पहल, छठ व्रतियों के बीच फल, नारियल, साड़ी और पूजन सामग्री का वितरण
आज हर साल की भांति वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ महापर्व पर फल, नारियल, साड़ियां और तमाम पूजन सामग्री का वितरण हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उपमेयर मनोज सिंह, मेयर प्रत्याशी ट्विंकल गुप्ता, ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस , वार्ड पार्षद साहेब सिंह मौजूद रहे ।विवेक वर्मा ,शर्मिला वर्मा, रीता सिन्हा, रानू सिन्हा, लक्ष्य श्रेष्ठ, प्रिती , सौभाग्य सृजन, रानू सिंह और अन्य लोगों के महत्वपूर्ण योगदान से आज का महा अभियान संपन्न हुआ। कल और परसों भी तमाम पूजन सामग्रियों का वितरण होगा। इस महा अभियान का उद्देश्य है कि तमाम जरूरतमंद व्रतियां भी बेहिचक छठ महापर्व कर सकें ।टीम और जन भागीदारी से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होता है ।



