” स्पोर्ट्स फॉर चेंज – गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 ” की विजेता टीम धनयडीह को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
” स्पोर्ट्स फॉर चेंज – गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 ” की विजेता टीम धनयडीह को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित l
पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यलाय धनयडीह, गिरिडीह के प्रांगण में ” स्पोर्ट्स फॉर चेंज- गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 ” विजेता टीम धनयडीह स्कूल के छात्राओं को सम्मानित किया गया l जीत के स्मृति में विद्यलाय प्रांगण में सामूहिक रूप से पौधा लगाने की पहल की गई । विजेता टीम के छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जागो फाउंडेशन , गिरिडीह की पहल धनयडीह स्कूल के छात्राओं को खेल भावना, नेतृत्व क्षमता एवम् टीम भावना की बढ़ावा के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है जो सहरानीय कदम है ।
नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने धनयडीह स्कूल के छात्राओं की प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कुल दस टीम धनयडीह, पनयडीह, पर्वतपुर, जीतपुर, दासोडीह, सुईयाडीह, जोगीटाड , पहाडपुर, उतिमताड़ एवं गादी ने दिनाँक 10/11/26 से 12/11/26 तक क्रिकेट खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया l धनयडीह बालिका टीम ने फाइनल में जीतपुर बालिका टीम से जीत हासिल कर विद्ययालय परिवार को गोरवान्वित किया l कप्तान रिया कुमारी, उप कप्तान सुलेखा कुमारी, शीतल कुमारी, नंदनी कुमारी, वृषटि कुमारी, कजाल कुमारी, अंशु कुमारी, तनु कुमारी सुहानी कुमारी, नंदनी सौरभ, रिंकी कुमारी, हर्षिता कुमारी एवम् चंद्रमुखी कुमारी टीम सदस्य को धनयडीह स्कूल परिवार के साथ अभिभावकों ने बधाई दी ।

