विवेक त्रिपाठी ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
छठ मैया के आशीर्वाद से सूर्य उपासना का महापर्व
इंटक झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने सभी को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
रांची/झारखंड। छठ मैया के आशीर्वाद से सूर्य उपासना का महापर्व छठ व्रत का सौभाग्य आज से प्राप्त हो रहा है। इस पावन अवसर पर इंटक झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस जिला महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने प्रदेशवासियों, श्रमिकों, कांग्रेसजनों और सभी व्रतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विवेक त्रिपाठी ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, संयम, शुद्धता और सामूहिक भाईचारे का प्रतीक है। सूर्य देव और छठी मैया की कृपा से हर घर में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने विशेष रूप से श्रमिक वर्ग और आम जनमानस से अपील की कि इस पर्व को पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती पर छठ की परंपरा अत्यंत जीवंत है। घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की लहर पूरे प्रदेश को एक सूत्र में बांधती है। विवेक त्रिपाठी ने सभी व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की और प्रदेश सरकार तथा प्रशासन से घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सुचारु रखने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने इंटक और कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठित शक्ति और जनसेवा के माध्यम से ही समाज का कल्याण संभव है। छठ मैया सब पर कृपा बनाए रखें।

