पुनपुन उद्गम स्थल छठ घाट की तैयारियां शुरू, समिति ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सुविधाओं पर दिया जोर
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पुनपुन उद्गम स्थल छठ घाट का निरीक्षण एवं साफ-सफाई का कार्य शुरू।* 🙏
पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत स्थित पवित्र पुनपुन उद्गम स्थल छठ घाट का निरीक्षण करते हुए छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया गया। लोक आस्था और सूर्य उपासना के इस महापर्व को देखते हुए घाट पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान छठ घाट की समुचित साफ-सफाई, नल एवं पानी की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष चर्चा की गई, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हमारा प्रयास है कि छठ पूजा के अवसर पर घाट को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाया जाए।
इस निरीक्षण एवं व्यवस्था कार्य में समिति के महासचिव *संदीप पासवान, कोषाध्यक्ष **सीधी सिंह, भीम सिंह, उप संरक्षक **जयप्रकाश सिंह, मुख्य प्रवक्ता **दिनेश सिंह, मीडिया प्रभारी **रामजन्म सिंह, व्यवस्थापक *अरुण सिंह सहित समिति के सक्रिय सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ छठ घाट की व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।
छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा, सामाजिक एकता और स्वच्छता का प्रतीक है। हम सभी का संकल्प है कि पुनपुन उद्गम स्थल पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिले।
आप सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि स्वच्छता बनाए रखने में समिति का सहयोग करें।

