‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस नेता बिट्टू पाठक
वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना :– राज्य सचिव झारखंड कांग्रेस कमेटी सह पलामू के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक…
लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी महारैली …
वोट चोरी के आरोपों और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष सह राज्य सचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अजय साहू दिल्ली की ओर रवाना हुये।
इस महारैली का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान में प्रदत्त मताधिकार की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाना है। रैली के माध्यम से जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी बात रखने की तैयारी की गई है। संविधान में प्रत्येक नागरिक को मिले वोट के अधिकार की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों एवं समर्थकों का कहना है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज और मताधिकार का विशेष महत्व है। इसी संदेश के साथ ‘चलो दिल्ली, चलो दिल्ली’ का आह्वान करते हुए लोगों से महारैली में भाग लेने की अपील की जा रही है।

