वज्रपात की चपेट में आकर BSF जवान जयंत कुमार शहीद, गांव में शोक की लहर
हरिहरगंज/औरंगाबाद। बांग्लादेश सीमा के किशनगंज सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवान जयंत कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव राजपरसा (अंबा थाना क्षेत्र, औरंगाबाद) लाया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की तैयारी की गई।

