विश्व शांति दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी गिरिडीह का संयुक्त आयोजन
आज इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी गिरिडीह ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन रोटरी हॉल, रोटरी आई हॉस्पिटल में किया। यह कार्यक्रम शांति, सद्भावना और एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक अनूठा प्रयास रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव रहे। दीप प्रज्वलन हमारे मुख्य अतिथियों द्वारा पीडीसी पूनम सहाय, रोटरी अध्यक्ष पियूष मुसद्दी, सचिव रोहित जैन, इनरव्हील अध्यक्ष कविता राजगढ़िया और सचिव स्मृति आनंद के साथ संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को शॉल, पौधा एवं पुस्तक तथा विशिष्ट अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने विश्व शांति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं रोटरी अध्यक्ष पियूष मुसद्दी ने अपने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से दोनों संगठनों के आपसी सहयोग और सौहार्द्र को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति इनरव्हील क्लब की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा, जिसमें विभिन्न धर्मग्रंथों से शांति संदेशों का पाठ किया गया और यह संदेश दिया गया कि सभी धर्मों की मूल भावना शांति और एकता है। इस प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों के हृदय को छू लिया।
मुख्य अतिथि डीसी रामनिवास यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए गीता के उपदेशों के माध्यम से जीवन में शांति और संतुलन का महत्व समझाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पीडीसी पूनम सहाय के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, सचिव स्मृति आनंद, उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, संपादक संगीता सिन्हा, सदस्य शबाना रब्बानी, तनुजा सहाय, शमा परवीन, सुमन गुप्ता, सुमन शॉ, सुनीता बर्णवाल, स्वाति गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। वहीं रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पियूष मुसद्दी, सचिव रोहित जैन एवं अन्य रोटेरियन्स की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया।
यह आयोजन एकता, सौहार्द्र और वैश्विक शांति का सशक्त संदेश देकर यादगार बन गया।

