विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह मेदिनीनगर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित किया गया  :  विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह मेदिनीनगर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित किया गया  :  विहिप पलामू।

        विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह आज पलामू जिला मुख्यालय के गोरखनाथ मंदिर,  श्रीराम नगर में आयोजित किया गया।  

        समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सत्संग टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक राम प्रताप जी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन संतों और विचारकों के मार्गदर्शन में हुई थी।   विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना,  उसकी रक्षा करना और हिन्दू मूल्यों व संस्कृति का प्रसार करना था।

         जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि हिंदू समाज में एकता और जन-जागरण के लिए देश भर में विश्व हिंदू परिषद लगातार कार्यरत है।  रामजन्मभूमि आंदोलन का सफल संचालन कर राम मंदिर का निर्माण करवाना,  राम सेतु के  संरक्षण,  सेवा कार्यों का सफल संचालन,   धर्मांतरण पर रोक थाम,  गौ रक्षा,   घर वापसी आदि विश्व हिंदू परिषद के उपलब्धियां हैं।

        आज के समारोह में विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग मंत्री महेंद्र नाथ,   जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  सह मंत्री विवेक सिंह,   प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश कुमार वर्मा,  नगर मंत्री दिलीप कुमार,  बलोपासना प्रमुख विकास कश्यप,  बजरंगी कुमार,  प्रिंस कुमार,  रोशन कुमार,  बजरंग राज,
श्लोक कश्यप और रूपेश कुमार सिंह की सहभागिता रही।

You may have missed