विश्व हिंदू परिषद सतबरवा प्रखंड की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई :  – विहिप पलामू

0
2b4b81e8-986b-4221-b0cb-47a7dd0f3687

विश्व हिंदू परिषद सतबरवा प्रखंड की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई :  – विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल और इसके आयाम से जुड़े इकाइयों के प्रमुख दायित्व वान अधिकारियों की बैठक प्रखंड मुख्यालय सतबरवा में संपन्न हुई।   इस आशय की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि  इस बैठक में जिला प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड पालक _ सह  _ बजरंग दल पलामू के जिला बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप उपस्थित रहे और उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दिया।

आगामी 03 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के मध्य दुर्गाष्टमी कार्यक्रम प्रत्येक प्रखंड और जिला मुख्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित की जाएगी।  निर्णय अनुसार कार्यक्रम  मातृशक्ति और दुर्गा वाहनी के बहनों का नेतृत्व में की जाएगी।  जिला में दुर्गा वाहिनी के द्वारा इस दौरान शक्ति संचलन का भी आयोजन किया जाएगा।   विधान सभा चुनाव हेतु मतदाता जागरण की दृष्टि से प्रत्येक पंचायत से दो दो कार्यकर्ताओं का नाम मोबाइल नंबर सहित सूचीबद्ध किया जायेगा।   16/17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और 09 नवंबर को गोपाष्टमी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बनाई गई।   गोपाष्टमी कार्यक्रम यथा संभव किसी गौशाला में आयोजित की जाए।  देसी नस्ल के गोवंश का संवर्धन तथा जैविक खेती पर व्याख्यान भी आयोजित करने की योजना बनाई गई।   अन्य आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।  आज के बैठक में प्रखंड समिती के पुनर्गठन करते हुए मनोज कुमार पाठक को विश्व हिंदू परिषद सतबरवा के प्रखंड मंत्री मनोनीत किया गया।

आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग के संगठन मंत्री विजय यादव, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रखंड मंत्री मनोज कुमार पाठक, प्रखंड बजरंग दल संयोजक करण मिश्र और सभी पंचायतों के प्रतिनिधि के साथ सम्मानित सदस्य पंकज कुमार पाठक, मंटू कुमार, संतोष कुमार, टिंकू विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार ठाकुर, मोनू कुमार, धनंजय पांडेय, नवल किशोर पाठक और अरुण कुमार पांडेय इत्यादि अनेकों सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed