विश्व हिंदू परिषद के द्वारा मतदाता जागरण अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा मतदाता जागरण अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है : विहिप पलामू।
राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद, पलामू के द्वारा मतदाता जागरण अभियान जिला के सभी प्रखंडों और पंचायतों में लगातार चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज पलामू जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में एक टोली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक और संचालन जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने किया। इस बैठक में जिला के प्रत्येक विधानसभा का एक संयोजक और चार सह संयोजकों का चयन किया गया। उन्हें आगे प्रत्येक पंचायत से एक संयोजक और सह संयोजक बनाना है। जिनके द्वारा आगे प्रत्येक गांव के लिए लोक जागरण हेतु टीम बनाया जाएगा। मतदाता जागरण अभियान और डोर टू डोर संपर्क अभियान चला कर जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। डाल्टनगंज विधानसभा के संयोजक गोपाल तिवारी और सह संयोजक विनय गुप्ता, दिलीप गिरी, दीपक कुमार और विकाश कश्यप होंगे। छतरपुर विधान सभा के संयोजक सोनू सिंह और सह संयोजक संतोष प्रसाद गुप्ता, रामव्रत सिंह, सुड्डू कुमार विश्वकर्मा और बिट्टू जॉन होंगे। हुसैनाबाद विधान सभा के संयोजक राजेश गुप्ता और सह संयोजक दीपक सोनी, विवेक दुबे, बीरेंद्र सोनी और अभिराज गुप्ता होंगे। विश्रामपुर विधान सभा के संयोजक हिमांशु पांडेय और सह संयोजक अंश सोनी, विकाश कुमार, गोपाल प्रसाद और सत्य नारायण तिवारी होंगे। पांकी विधान सभा के संयोजक संस्कार सोनी और सह संयोजक अखिलेश प्रसाद, रौशन मेहता, राजीव कुमार सिंह और सुनील विश्वकर्मा होंगे।
आज के टोली बैठक में विभाग सह मंत्री महेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, धर्म प्रसार प्रमुख विनय गुप्ता, नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी, नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद, बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप, धीरज कुमार इत्यादि की सहभागिता रही।
