विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का श्री गणेश हुआ — विहिप पलामू

0
90674896-a535-4605-93e5-dc9bda609276

विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का श्री गणेश हुआ — विहिप पलामू।

 

 

विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू का जिला बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुआ।  बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और संचालन जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने किया।

जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े हुए कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,  जिस कारण कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गई।  जिला मंत्री ने सभी प्रखंड और पंचायत के कार्यकर्ताओं को अभूतपूर्व कार्यक्रम करने के लिए बधाई देते हुए उनसे भविष्य में भी इसी तरह से परिषद के साथ मिल जुल कर हिंदू जनमानस की सेवा करने के लिए अपील किया।
आज से जिला में विश्व हिंदू परिषद का वार्षिक कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का भी श्री गणेश हो गया।  आज प्रखंड से आए हुए कार्यकर्ताओं को
निधि समर्पण के लिए कूपन दिए गए और उन्हें  बतलाया गया कि यह कार्यक्रम 25 तारीख तक समाप्त कर लेना है।   उन्हें यह निर्देश भी दिया गया कि प्रतिदिन के संग्रहित राशि को दूसरे दिन प्रांत के द्वारा संचालित बैंक अकाउंट में जमा कर उसकी रसीद जिला में भेजा जाएगा।  बैंक अकाउंट नंबर सम्मानित सदस्यों को भेज दिया जाएगा।
आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,  पलामू विभाग विहिप संगठन मंत्री विजय यादव,  पलामू जिला  मंत्री दामोदर मिश्र,  सह मंत्री आशीष चौरसिया,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप, जिला गौ रक्षा प्रमुख रामब्रत सिंह,  जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  मातृ शक्ति से श्रीमती पिंकी विश्वकर्मा,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  निराला सिंह,  संजय केसरी,  और विजय गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *