विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ गिरिडीह कॉलेज में
गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के खेल मैदान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) 2025–26 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह द्वारा किया जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया। वहीं आयोजन सचिव डॉ. एम. एन. सिंह ने टूर्नामेंट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
टूर्नामेंट का पहला मैच संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग एवं झारखंड कॉलेज, डुमरी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड कॉलेज, डुमरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संत कोलंबा कॉलेज की टीम 19.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार यह मुकाबला 2 रन से झारखंड कॉलेज, डुमरी ने जीत लिया। इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शुभम कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 16 गेंदों में 22 रन बनाए तथा 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट भी प्राप्त किए।
टूर्नामेंट का दूसरा मैच पीजी एथलेटिक्स, वीबीयू एवं रामगढ़ कॉलेज, रामगढ़ के बीच खेला गया। पीजी एथलेटिक्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में रामगढ़ कॉलेज की टीम 15.5 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में मणिकांत को उनके विस्फोटक प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 64 गेंदों में 20 चौके एवं 9 छक्कों की मदद से 150 रन बनाए तथा गेंदबाजी में 4 ओवर में 2 विकेट भी हासिल किए।
पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह देखने को मिला। इस टूनामेंट में लाइव कमेंट्री प्रो डीके वर्मा ने की एवं आयोजन समिति के सदस्य प्रो ओंकार चौधरी, प्रो बालेंदु शेखर त्रिपाठी, डॉ बलभद्र सिंह डॉ गुलाम समदानी, श्री जय शंकर मिश्रा,श्री विश्राम घासी ,श्री दिवाकर रविदास, श्री रणधीर प्रसाद वर्मा , मुहम्मद रमीज रजा, श्री प्रेम कुमार, श्री जय प्रकाश पीटीआई, हीरा लाल, आदि ने सफल आयोजन के लिए सभी टीमों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कल पहला सेमी फाइनल पीजी एथलीट/ आनंद कॉलेज हजारीबाग सुबह 8.30बजे
जब कि दूसरा सेमी फाइनल गिरिडीह कॉलेज/झारखंड कॉलेज डुमरी के मध्य 12.30 के के बीच गिरिडीह कॉलेज के क्रिकेट मैदान में होगा