डोनाल्ड ट्रंप विश्व के लिए तानाशाह का चेहरा, विश्व स्तरीय विरोध जरूरी है:- माले
डोनाल्ड ट्रंप विश्व के लिए तानाशाह का चेहरा, विश्व स्तरीय विरोध जरूरी है:- माले
माले के जिला कार्यालय में बैठक के बाद,डोनाल्ड ट्रंप की पुतला जलाई गई,16 जनवरी शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत की चर्चा की गई,ट्रंप के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए,दर्जनों की संख्या में पार्टी के मेंबर मौजूद थे।
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में माले के जिला कमेटी की ओर से रविवार को पपरवाटांड माले के गिरिडीह जिला मुख्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया।प्रेस को संबोधित किया। सी पी आई एम एल के नेता सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी को आंखों पर पट्टी बांधकर अमेरिका लाया जाना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में वामपंथी सरकार एक उदाहरण है, लेकिन अमेरिका वहां के तेल भंडार पर कब्जा जमाने की नीयत से दादागिरी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति अपने देश को बेहतर ढंग से चला रहे थे, लेकिन अमेरिकी हस्तक्षेप से देश को सैन्य ताकत के बल पर तहस-नहस किया गया. इसी के विरोध में माले द्वारा पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। माले के वरिष्ठ नेताओं ने अमेरिकी हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हुए भर्त्सना की है एवं पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने निर्णय लिया है कि पूरे देश भर में अमेरिकी साम्राज्यवाद की दादागिरी के खिलाफ विरोध अभियान चलाया जाए। मनरेगा का नाम बदलना क्या साबित करती है केंद्र सरकार,मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने का काम न करके अपनी मनमानी कर रही है केंद्र सरकार,पूर्व विधायक ने कहा।
जिला कमिटी के सचिव अशोक पासवान ने कहा कि अमरीका की दादागिरी नहीं चलने देंगे,भारत क्यों चुप है इस बात को जनता गर्भीरता से ले,जमुआ में बार बार गोली बारी क्यों हो रही है,जिला प्रशासन को संज्ञान में लेना होगा।
माले के वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने कहा कि माले विरोध करता है नाजायज बातों का,लगातार करता रहेगा,इसपर जनता को भी एकजुट होने की जरूरत है।
माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि ट्रंप बार बार दुनिया पर तानाशाही करता है,जगह जगह इसका विरोध होना चाहिए।
सी एम आर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को सिन्हा के पहल पर फिर से काम पर रख लिया गया, सिन्हा ने श्रम अधीक्षक,फैक्ट्री मैनेजर,लेबर से बात कर के सभी को रखवाया जा रहा है,सभी लेबर भी पूर्व विधायक से मिले,सिन्हा ने बताया कि नगरनिगम क्षेत्र में पहले 24 उसके बाद 45 दुकान को तोड़ने की बात कर दी है नगरनिगम, विस्थापित को अब तक कोई जगह नहीं दिया गया है,पूर्व विधायक ने कहा कि हाई कोर्ट जाइए और अपनी बात करिए,हमलोग को आंदोलन करने की बात हो तो हम साथ है। जीतपुर में ब्राह्मण परिवार के दिव्यांग के घर को वन विभाग ने तोड़ा है,माले की टीम जांच करेगी और उसका घर आंदोलन के जरिए वही बनवाएंगे।*
आज के कार्यक्रम में प्रखंड सचिव मसूदन कोल, नौशाद आलम,लखन कोल,मजहर,कन्हैया सिंह,भीम कोल,धनेश्वर कोल,किशोरी राय,राजन तुरी,प्रसादी राय,गुलाब कोल,मोहन कोल,लूटन दास,सकलदेव कोल,किशुन कोल,विभु कोल,भुनेश्वर कोल,धूमा टुड्डू,चंदन टुडू के अलावे तीस कर्मी भी साथ खड़े मिले।


