विकसित भारत संकल्प यात्रा” में शामिल हुए पलामू सांसद,

0
f5fd3281-49ab-411a-988d-f4ca145013c9

गढ़वा:-पलामू सांसद विष्णु दयाल राम पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला के ग्राम पंचायत बेलचम्पा में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उद्घाटन किये।
उक्त कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी मंडलों के बीच 24 लाख रुपए का चेक वितरण किया।पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत बच्चों के गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुए
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलें पलामू एवं गढ़वा के सभी पंचायतों में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम के तहत सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, पोषण अभियान, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि योजनाओं की समुचित जानकारी जनता को दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना और उनके बीच केन्द्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना।
इसके साथ-साथ बेलचम्पा में श्री अयोध्या धाम से कलश में आए अक्षत को जनता के बीच वितरित किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, प्रफुल्ल सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, रामसरिख चन्द्रा, मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मिथलेश तिवारी, श्ल अनुज पांडेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र, मुकेश चौबे, विजय चौबे, कामेश्वर सिंह, मुखिया सविता देवी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *