विजय यादव बने विश्व हिंदू परिषद गुमला विभाग के संगठन मंत्री, केशव चंद्र साय को मिली जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

विजय यादव बने विश्व हिंदू परिषद गुमला विभाग के संगठन मंत्री, केशव चंद्र साय को मिली जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

गुमला। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत विजय यादव को गुमला विभाग का नया विभाग संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं केशव चंद्र साय को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय यादव पिछले करीब 20 वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं और इससे पहले पलामू विभाग में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर विहिप, बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपनी नियुक्ति पर विजय यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा धर्म और संस्कृति के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके संगठनात्मक अनुभव से गुमला विभाग में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

You may have missed