सावन की पहली सोमवारी पर रामनगर बजरंगबली मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन, शिव भक्ति में झूमे श्रद्धालु

सावन की पहली सोमवारी पर रामनगर बजरंगबली मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन, शिव भक्ति में झूमे श्रद्धालु

गुमला। श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर रामनगर स्थित श्री बजरंगबली मंदिर के पूजा मंडप में सोमवार शाम 7 बजे से देर रात तक भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री महावीर कीर्तन मंडली के कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ को समर्पित भजन, ठुमरी, कजरी, निर्गुण और पूर्वी की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरुण पांडेय के हारमोनियम, नीरज कुमार के नाल तथा झाल, करताल और तासे की धुन के बीच रामजी पुरी, लोहा बाबू और विनोद कुमार सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया।

भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में श्री महावीर कीर्तन मंडली के रामजी पुरी, लोहा बाबू, अरुण पांडेय, विनोद केसरी, आनंद पंडा, हरेंद्र पुरी, सुबोध यादव, नीरज कुमार, संजय यादव, दीपलाल गोप, ओम गुप्ता, भरत गिरी, कुलेश शर्मा, विजय बैठा, कवि महाराज और दिनेश कुमार सहित कई कलाकार शामिल हुए। वहीं आयोजक समिति के मुकेश राम, दीपक साहू, अनिल सिंह, श्याम लाल गुप्ता, विजय गोप, संतोष बड़ाइक, विद्या सिंह और शंभु मांझी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

You may have missed