विद्यालय के क्लास रूम में बच्चों के पठन_पाठन की जगह गेहूं का भूसा
विद्यालय के क्लास रूम में बच्चों के पठन_पाठन की जगह गेहूं का भूसा
समय पर नहीं आते हैं विद्यालय के शिक्षक।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति सुंदरवर्ती पंचायत डगरा अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सहियार टोला कटोरवातरी के विद्यालय में बच्चों की जगह क्लास रूम में गेहूं के भूसा गांजा हुआ है जिसे बच्चों की पठन-पाठन में काफी दिक्कत हो रही है वहीं आस पास गंदगी लगा हुआ है। सोनू कुमार, निशा कुमारी, रमेश कुमार बच्चों ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुजी समय पर विद्यालय नहीं आते हैं और पढ़ते नहीं हैं बच्चों के परिजन गाधीया देवी ने कहा कि मध्यान भोजन बच्चों को मेनू चार्ट से अंडा, हरा सब्जी, नहीं मिलता है और स्कूल में खाना नहीं बनने पर बच्चों को लंच में बिस्कुट दिया जाता है.. यह सभी मामले को लेकर विद्यालय के शिक्षक प्रेम शंकर सिंह से टेलीफोन पर 5:03 बजे संपर्क करने की कोशिश लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।



