विधानसभा चुनाव से पहले लगेगी सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा

0
f7685fe8ac47b7443c7d64a24b1253f2fcb1f9b85e69dea11ef945ec9871ed0a

हरियाणा में विधानसभा इलेक्शन से पहले लगाई जाएगी सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति. यह दावा जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया है, जो सिरसा की डबवाली सीट से विधानसभा इलेक्शन लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

 

दिग्विजय चौटाला ने ये कहकर चौंका दिया है कि वो डबवाली में सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति लगाएंगे. दिग्विजय चौटाला का कहना है कि यह प्रतिमा अगले 2 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी. इसके लिए डबवाली में एक विशेष स्थान तय किया जा रहा है।

दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने मूर्ति स्थापित करने की अनुमति सिद्धू मसुवाला के पिता बलकौर सिंह से ली है. मूर्ति स्थापित करने के बाद बलकौर सिंह खुद आएंगे और अपने हाथों से सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति का उद्घाटन करेंगे।

दिग्विजय ने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाले सिद्धू मूसेवाला ने कम उम्र में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पूरे देश और दुनिया में नाम कमाया, जो सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका कहना है कि डबवाली में मूसेवाला की प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *