उपायुक्त समीरा एस ने पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का किया निरीक्षण,अन्य पदाधिकारियों ने पाटन व पड़वा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

जिले की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस शनिवार को पाटन कार्यालय पहुंची।यहां उन्होंने पाटन ब्लॉक सभागर में जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारियों संग बैठक कर उन सभी को आयुषमान अरोग्य मंदिर व सीएचसी का निरीक्षण हेतु सूची प्रदान की गयी।वहीं स्वयं उपायुक्त द्वारा पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों का बायोमैट्रिक अटेंडेंस,प्रसव कक्ष,मदर केयर,कंगारू मदर केयर,जन्म-मृत्यु निबंधन,दंत विभाग,दवा भंडारण,एमटीसी,अटेंडरों के बैठने वाले स्थानों,कोल्ड चेन का जीवन रक्षक दावों की उपलब्धता,प्रसव गृह की स्थिति,जन औषधि केंद्र,बाथरूम की साफ सफाई,बिजली उपकरणों की स्थिति आदि की जांच की।इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता,दवाइयों की उपलब्धता,डॉक्टर और कर्मचारियों की उपस्थिती तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

होम डिलीवरी एवं इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी को लेकर गंभीर रहने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीडीएम से होम डिलीवरी एवं इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी के रजिस्टर की गहनता पूर्वक जानकरी ली।इस दौरान आंकड़ों में विसंगति पायी गयी।इस पर उपायुक्त ने बीडीएम और बीपीएम को कार्य प्रणाली में सुधार लाने अन्यथा भविष्य में कार्रवाई रहने को तैयार रहने की बात कही।उपायुक्त ने प्रसव कक्ष में भर्ती महिलाओं से वार्ता कर उनसे हॉस्पिटल का फीडबैक लिया।

जो उपकरण इस्तेमाल के लायक नहीं,उन्हें स्क्रैप करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें:उपायुक्त

निरीक्षण के दौरान डीसी ने पाया कि कई कमरों में विभिन्न मेडिकल उपकरण इस्तेमाल योग्य नहीं है,ऐसों सामानों को डीसी ने स्क्रैप कमिटी की मीटिंग कर उसका निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।मलेरिया वार्ड का निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीज़ों का फॉलोअप रखने पर बल दिया।इसी तरह उन्होंने नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम के रजिस्टर की भी जांच की एवं सक्सेस रेट की जानकरी ली।इसी तरह उन्होंने एमटीएस,एसटीएस,युवा मैत्री केंद्र,टीकाकरण केंद्र,मेडिसिन स्टोर का निरीक्षण किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीसी ने मेडिसीन स्टोर प्रभारी को दवाइयों को उनके प्रोटोकाल अनुसार संधारण नहीं करने पर नाराजगी प्रकट की।मौके पर केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे।

विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा इन केंद्रों का किया गया निरीक्षण

इसी तरह उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने पड़वा के गरेड़ीयाडीह और गाड़ीखास आयुषमान अरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।इस क्रम में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, किशुनपुर,छत्तरपुर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा पीएचसी नवाजयपुर एवं आयुषमान अरोग्य मंदिर डीपौउआ,सहायक समाहर्ता ने आयुषमान अरोग्य मंदिर पचकेड़िया,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने आयुषमान अरोग्य मंदिर शोले,हुसैनाबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी ने नौडीहा के आयुषमान अरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।वहीं आयुषमान अरोग्य मंदिर,पाल्हेकला का बीडीओ ने जायज़ा लिया गया।

विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा निम्न बिंदुओं पर किया गया निरीक्षण

सामान्य बुनियादी ढांचा और परिवेश अंतर्गत समग्र स्वच्छता,साइननेज,मरीज प्रतीक्षालय,पेयजल की सुविधा शौचालय का जांच किया गया।इसी तरह प्रमुख सेवा वितरण क्षेत्र के तहत ओपीडी परामर्श,फार्मेसी, आवश्यक दावओं की उपलब्धता, लैब,प्रसव कक्ष,आंतरिक रोगी विभाग एवं आपातकालीन कैजुअल्टी का अवलोकन किया गया।वहीं आवश्यक सहायक सेवाएं अंतर्गत एंबुलेंस सेवा,एंबुलेंस स्टाफ, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की जानकारी ली गयी।इसी तरह कर्मचारी और प्रबंधन अंतर्गत कर्मचारियों की उपस्थिति,सूचना का प्रदर्शन,रिकॉर्ड संधारण एवं शिकायत निवारण विषय पर भी जांच किया गया।जांच के पश्चात डीसी ने पाटन ब्लॉक में सभी पदाधिकारियों संग बैठक कर जांच रिपोर्ट की समीक्षा भी की।