राजनगर- चाईबासा मार्ग बना मौत का हाइवे, ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत
एंकर…सरायकेला…. राजनगर- चाईबासा मार्ग बना मौत का हाइवे, ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत।
वीओ 1….शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बांकसाई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमे एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया….स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर राजनगर की ओर से चाईबासा की दिशा मे जा रहा था, जबकि बाइक सवार भी उसी दिशा में था. अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद बाइक दूर तक घिसटती चली गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई… सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया इस बीच आक्रोशित ग्रामीणो ने सड़क जाम कर दिया ग्रामीण मुआवजा की मांग करने लगे
ग्रामीणो ने बताया कि राजनगर- चाईबासा मार्ग पर भारी वाहनो का अनियंत्रित आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओ मे भी वृद्धि हो रही है. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त और स्पीड नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में जुटी है।

