उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था की ली समीक्षा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का लिया जायजा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और रखरखाव से जुड़े आवश्यक पहलुओं की बारीकी से जांच की।

उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का अवलोकन किया। तैनात सुरक्षा बलों की उपस्थिति और लॉग बुक की जांच करते हुए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, अग्निशमन पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।