उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ NCW पहुंची विजय की TVK, अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ NCW पहुंची विजय की TVK, अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप

चेन्नई। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई है। TVK का आरोप है कि तंजावुर में आयोजित एक रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की। पार्टी ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

TVK ने शिकायत में उदयनिधि की कथित टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों पर उदयनिधि स्टालिन या डीएमके की प्रतिक्रिया सामने आने पर उनका पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा। मामले को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

You may have missed