महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, बेटे करण भूषण हुए भावुक

महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, बेटे करण भूषण हुए भावुक

नई दिल्ली। महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद उनके बेटे और भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान करण भूषण भावुक नजर आए और उन्होंने अदालत के फैसले पर अपनी बात रखी।

करण भूषण सिंह ने कहा कि परिवार ने पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों का समय काफी मुश्किल परिस्थितियों में गुजारा है। उन्होंने कहा, “ये साढ़े तीन साल का संकट बड़ी मुश्किल से काटा।” अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों और परिवार की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

You may have missed