त्योहारों से पहले कांडी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ किया नष्ट
त्योहारों से पहले कांडी पुलिस सख्त, 100 किलो जावा महुआ नष्ट
थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, सुंडिपुर में हुई कार्रवाई
कांडी (गढ़वा)। रामनवमी और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कांडी पुलिस अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांडी थाना क्षेत्र के सुंडिपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया।
कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुंडिपुर गांव निवासी अनुज चौधरी, पिता नारायण चौधरी के घर पर करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने हाल ही में कांडी थाना की जिम्मेदारी संभाली है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की सक्रियता दिखाई दे रही है। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



