थाना परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, भाभी पर चौंकाने वाला आरोप लगाया

0
Untitled

थाना परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, भाभी पर चौंकाने वाला आरोप लगाया

मेरठ के मवाना थाना परिसर में मंगलवार को एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास कर सनसनी फैला दी। युवक ने फांसी लगाने के लिए पेड़ पर फंदा डाल दिया। युवक का आरोप था कि उसकी भाभी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। उसकी थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस उसे परेशान कर रही है। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी युवक का अपने चचेरे भाई से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों में नोकझोंक हो चुकी है। आरोप है कि चचेरे भाई की पत्नी युवक को जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। इससे परेशान होकर युवक मंगलवार को थाने पहुंच गया। उसके दो बच्चे भी साथ रहे। युवक ने थाना परिसर में पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया। कुछ पुलिसकर्मी भी उस ओर दौड़ पड़े। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गयी और युवक से बात की। युवक ने पूरी बात पुलिस को बताई। शाम को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया और उनकी बात कराई। युवक ने वहां भी भाभी पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद उनके बीच समझौता हो गया। लोहियानगर क्षेत्र में विवाहिता की मौत पर हंगामा हो गया। खरखौदा निवासी युवती की शादी 2021 में हाजीपुर हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। पांच माह पहले विवाहिता जीने से गिर गई। उस वक्त वह पांच माह की गर्भवती थी। 13 मार्च को परिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी मेडिकल में भर्ती है। वह मेडिकल आये तो पता चला कि हालत गंभीर है। यहां से विवाहिता को दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात विवाहिता-पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *