टफकॉन TMT के मोहन साव के नेतृत्व में मिर्जागंज में भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूरे गांव में उमड़ी भीड़
टफकॉन TMT के मोहन साव के नेतृत्व में मिर्जागंज में भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूरे गांव में उमड़ी भीड़
मिर्जागंज के साहू धर्मशाला में भामाशाह जयंती श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस खास अवसर पर भामाशाह की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया, जिसे देखने के लिए पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी रही और हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने को उत्साहित नजर आया।
इस अवसर पर भव्य झांकी भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झांकी के दौरान सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद से ढुल्लू महतो और कोडरमा से शालिनी गुप्ता उपस्थित रहीं। साथ ही बांका गांव के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू व उनके सहयोगी भी इस आयोजन में शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में टफकॉन TMT बार के संचालक मोहन साव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और सभी ने एकजुट होकर भामाशाह के आदर्शों को याद किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

