महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नही : निसार खान

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नही : निसार खान

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष निसार खान ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नही है । उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है और वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए । उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान विधेयक के गिरने से परिसीमन को लेकर केन्द्र सरकार की साजिश विफल हो गई है जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है । खान ने कहा कि केन्द्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, जिससे बिना जातीय आकड़ों को मनमाने ढंग से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके । उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर केन्द्र सरकार विपक्ष को भ्रमित कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है । उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेगी ।