तीन दिन से हो रहे मूसलाधार बारिस से जन जीवन प्रभावित;

0
02dbe9a9-8c0c-4a06-8cd7-7ad3f1ea1e7c

तीन दिन से हो रहे मूसलाधार बारिस से जन जीवन प्रभावित

अचानक मूसलाधार बर्षा से धान की फसल नुकशान,किसानों का टूटा कमर

चतरा : जिले में अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण तीन दिन से लगातार मूसलाधार बारिस हो रहा है।जिससे आम लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया है। चौक चौराहे सन्नाटे में तब्दील हो गया। वहीं लगातार मूसलाधार बारिस से किसानों का कमर टूट गया है। चुकी बहुत किसान धान की कटाई कर खेत में रखा था और बारिस का काल चक्र शुरू हो गया जिससे खेत में ऱखा धान का फसल नष्ट हो गया है। वहीं कई अन्य फसल भी किसानों को नुकशान हो रहा है। एक तो लगातार तीन वर्ष से पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धनरोपनी नहीं कर पाए हैं ।इस वर्ष किसी तरह कुआं ,तलाब से पानी जुगाड़ कर धान की खेती जहां तहां किया भी था कि बेमौसम ने धान का फसल नष्ट कर किसानों को कमर तोड़ दिया है।इससे अब ग्रामीण क्षेत्रो में भुखमरी के कगार पर जीने को मजबूर हो जाएंगे किसान। दुशरी तरफ बेमौसम वर्षा से जहां किसानों को नुकशान हुआ है वहीं ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे बूढ़े बुजुर्ग और बच्चों को ठंड काफी नुकशान देह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *