टंडवा में 25 सितंबर को खुलेगा आधार सेवा केंद्र, सांसद विष्णु दयाल राम करेंगे उद्घाटन

सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से टंडवा में आधार सेवा केंद्र का सांसद करेंगे उद्घाटन, अब आधार संबंधी कार्यों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

पलामू संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अपराह्न 2:00 बजे गढ़वा जिले के टंडवा स्थित विजय कॉम्प्लेक्स, साई हॉस्पिटल के पीछे, वार्ड संख्या-20 में आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) का उद्घाटन करेंगे।

इस आधार सेवा केंद्र के प्रारंभ होने से गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर आधार नामांकन एवं आधार में आवश्यक संशोधन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि आधार आज प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। आधार से संबंधित सेवाएं लोगों को उनके घर के निकट उपलब्ध कराने से विशेष रूप से ग्रामीण, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग एवं जरूरतमंद नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अलख दुबे
निजी सचिव
माननीय सांसद पलामू