मनिका में ऑनलाइन सर्वे की शुरुआत, विधायक रामचंद्र सिंह ने जनता से की सहयोग की अपील

आनलाइन सर्वे की शुरुआत माननीय मनिका विधानसभा के विधायक श्री रामचंद्र सिंह जी के आवास स्थान से शुरू हुई। हमारे मनिका विधानसभा क्षेत्र में ऑनलाइन सर्वे/जनगणना का काम शुरू हो रहा है। यह बहुत ही पारदर्शी प्रक्रिया है। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका सही और सटीक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए हमारा डेटा (डेटाबेस) का सही होना बहुत जरूरी है। मैंने आज अपने आवास से इसकी शुरुआत की है और मैं अपने मनिका क्षेत्र की जनता से भी अपील करता हूं कि वे सर्वे कर्मियों को सही जानकारी दें और डिजिटल माध्यम से भी अपनी जानकारी अपडेट करें। विकास की नींव सही आंकड़ों पर ही टिकी होती है।”बता दें कि यह ऑनलाइन सर्वे आगामी 2026 की जनगणना के तहत, मकान सूचीकरण और आवास गणना का हिस्सा है। इस सर्वे का उद्देश्य सिर्फ लोगों की संख्या गिनना नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को समझना है ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और रोजगार की नीतियां और भी बेहतर तरीके से बनाई जा सकें।