पलामू में प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2026, उत्कृष्ट पंचायतें हुईं सम्मानित
आज पलामू में आयोजित प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2026 में उत्कृष्ट पंचायतों, मुखियागणों एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इन पंचायतों ने नवाचार, पारदर्शिता और जनभागीदारी के जरिए विकास को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का सशक्त उदाहरण पेश किया है। झारखंड में पंचायतों को अधिकार, संसाधन और सम्मान देकर उन्हें वास्तविक निर्णय शक्ति दी जा रही है। प्रतिबद्ध पंचायत प्रतिनिधि स्पष्ट विज़न के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह सम्मान उपलब्धि के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा है आज की उत्कृष्ट पंचायतें कल पूरे राज्य के लिए आदर्श बनेंगी। इस दौरान विभागीय स्टॉलों का भी अवलोकन किया। जहाँ योजनाओं और नवाचारों की प्रभावी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर एवं झारखंड उत्कृष्ट माननीय लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी की उपस्थिति रही


