गिरिडीह के राजन राम को राज्यपाल ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि, आतंकवाद और विदेश नीति पर किया शोध

सिहोडीह-सिरसिया के बेटे राजन राम को राज्यपाल ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि

आतंकवाद और भारत की विदेश नीति पर किया शोध, चास महाविद्यालय में हैं राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक

गिरिडीह। सिहोडीह-सिरसिया के बेटे राजन राम ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के तीसरे दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

वर्तमान में राजन राम चास महाविद्यालय, चास (बोकारो) के राजनीतिक विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपना शोध “इक्कीसवीं सदी में वैश्विक आतंकवाद और भारत की विदेश नीति के समक्ष चुनौतियां” विषय पर पूरा किया है। उनका शोध वैश्विक आतंकवाद और भारत की विदेश नीति के सामने उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर केंद्रित है।

राजन राम को पीएचडी की उपाधि मिलने की खबर से उनके परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजन राम की इस सफलता को सिहोडीह-सिरसिया क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

You may have missed